शमशाबाद में बड़ा रेल हादसा: ट्रेन से कटकर महिला ने गंवाई जान, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।

शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव कई टुकड़ों में पड़ा मिलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना सबसे पहले ट्रैक मैन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने महिला की पहचान खुड़ीना वैध निवासी शशिप्रभा पत्नी प्रवेश गंगवार के रूप में की। बताया जा रहा है कि महिला के दामाद की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में थीं और उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का शव रेलवे ट्रैक पर कई हिस्सों में बिखरा पड़ा था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *