फर्रुखाबाद न्यूज़:- सीपी इंटरनेशनल स्कूल के युवा लीडर्स ने ली शपथ, गूंजा अनुशासन और नेतृत्व का संदेश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद/

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी (Investiture Ceremony) गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। समारोह में छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सीपीवीएन के प्रिंसिपल आर. के. बाजपेई, सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी, विद्यालय की डिप्टी डायरेक्टर अंजू राजे तथा प्रिंसिपल पी. रथ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, प्रॉक्टर एवं प्रीफेक्ट्स को बैज पहनाकर उनकी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के चारों सदनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने हाउस का नेतृत्व संभालने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रिंसिपल पी. रथ ने सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने साथियों के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने सभी छात्र पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी पद तक पहुंचना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उस पद की गरिमा और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता विकसित कर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि रूपेश गुप्ता ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “पद मिलना गर्व की बात है, लेकिन उस पद की गरिमा बनाए रखना व्यक्ति के चरित्र की असली पहचान है।” उन्होंने छात्रों को अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर अंजू राजे, सीपीवीएन के प्रिंसिपल आर. के. बाजपेई तथा प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व, टीमवर्क और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी प्रभारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और गौरव का वातावरण देखने को मिला तथा नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *