करंट का कहर: टेबल फैन छूते ही वृद्धा को लगा जोरदार झटका, मौके पर ही दम तोड़ा

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/ फर्रुखाबाद |

कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में देर रात एक दर्दनाक हादसे में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से 59 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी भीमपाल की पत्नी राजवती घर पर अकेली थीं। बताया जाता है कि घर में रखा टेबल फैन अचानक करंट प्रवाहित होने के कारण विद्युत स्पर्शी हो गया, जिसकी चपेट में आने से राजवती गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के समय उनके पति भीमपाल सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे।

जब भीमपाल घर लौटे तो उन्होंने पत्नी को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतका के दो पुत्र दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं, जबकि राजवती और उनके पति गांव में अकेले रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे के बाद परिजन शव को घर ले गए। वृद्धा की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोगों से घरों में लगे विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *