कृषि मंडी अग्निकांड: किसान फ्रूट कंपनी को सबसे बड़ा झटका, 22 लाख का सामान जलकर राख |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

कृषि उत्पादन मंडी समिति कायमगंज में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में कई व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन सबसे अधिक क्षति किसान फ्रूट कंपनी को हुई है। फर्म के प्रोपराइटर इख्तेदार खां पुत्र नन्हे खां ने बताया कि आग की चपेट में आकर उनकी दुकान में रखा फल कारोबार से जुड़ा सामान, बारदाना और अन्य जरूरी सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई।

प्राथमिक आकलन के अनुसार किसान फ्रूट कंपनी को लगभग 20 से 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जो मंडी में प्रभावित व्यापारियों में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान जल गया और व्यापारी कुछ भी नहीं बचा सके।

घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय व्यापारियों ने आग लगने के पीछे सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

पीड़ित व्यापारी इख्तेदार खां ने प्रशासन और शासन से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा कि इस हादसे ने उनकी वर्षों की मेहनत को कुछ ही घंटों में बर्बाद कर दिया। वहीं अन्य प्रभावित व्यापारियों ने भी नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित व्यापारियों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *