बारिश से जर्जर मकान बना जानलेवा, लेंटर तोड़ते ही भरभराकर गिरा—मलबे में दबे तीन मजदूर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

लगातार हो रही बारिश ने जर्जर मकानों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। शाम कायमगंज क्षेत्र के पितौरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारिश से क्षतिग्रस्त दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल का लेंटर तोड़ते समय अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे में लेंटर के मलबे की चपेट में आकर तीन मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि पितौरा गांव निवासी बच्चू खां का दो मंजिला मकान पिछले करीब तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर धंस गया था। मकान की हालत को देखते हुए उसे तुड़वाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार शाम करीब छह बजे मजदूर दूसरी मंजिल के लेंटर को तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लेंटर का एक हिस्सा भरभराकर मजदूरों के ऊपर आ गिरा।

हादसे में मोनिश (20), बाबू (19) और अयूब (17) मलबे में दब गए। अचानक लेंटर गिरने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे के समय मकान मालिक का बेटा जीशान भी मौके पर मौजूद था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

लेंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू करते हुए मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने घायलों का उपचार शुरू कराया। चिकित्सक के अनुसार घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

लगातार बारिश के बीच जर्जर मकान को तोड़ते समय हुए इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण पहले से कमजोर हो चुके भवनों में काम करने को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *