बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: शमसाबाद पुलिस व SOG ने दो शातिर दबोचे, चोरी की 3 बाइकें बरामद |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमसाबाद/फर्रुखाबाद।

Ad image

थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस लाइन में एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के अफतियापुर गांव निवासी लेखराज तथा शमसाबाद थाना क्षेत्र के बेला बरई गांव निवासी हरिओम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने खर्च और शौक पूरे करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की बाइक बरामद कीं। बरामद मोटरसाइकिलों की जांच में अलग-अलग स्थानों पर दर्ज चोरी के मामलों से इनके तार जुड़ते सामने आए हैं।

एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद बाइकों में से एक मोटरसाइकिल के संबंध में नोएडा में मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरी बाइक के एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र से चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लेखराज के खिलाफ तीन मुकदमे, जबकि हरिओम के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में शमसाबाद थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम की भी अहम भूमिका रही। पुलिस ने बरामद बाइकों को कब्जे में लेकर संबंधित मामलों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *