10 साल के मासूम की हत्या मामला: फर्रुखाबाद पुलिस पर गिरी गाज, जहानगंज SO पूनम अवस्थी सस्पेंड |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

जहानगंज थाना क्षेत्र के चर्चित कोरीखेड़ा प्रकरण में बड़ी कार्रवाई हुई है। थाना प्रभारी पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया गया है। दस वर्षीय आशुतोष उर्फ अंशु गुप्ता के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे।

तीन सितंबर को मुख्यमंत्री के फर्रुखाबाद दौरे के दौरान पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश पर अभद्रता व मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आया था। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने अधिकारियों से लेकर उपमुख्यमंत्री तक शिकायत की थी।

अब थाना प्रभारी पूनम अवस्थी के निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के पीछे कोरीखेड़ा प्रकरण से जुड़ी पुलिस की कार्यशैली और शिकायतों को अहम माना जा रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप रहा है कि बच्चे की हत्या के मामले में लंबे समय बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला और पुलिस से लगातार शिकायत करने के बावजूद उनकी फरियाद पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पुलिस की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *