गंगा के बढ़ते जलस्तर ने मचाई हलचल, समेचीपुर चितार में फंसे 32 लोगों को किया रेस्क्यू, NDRF और फ्लड PAC ने संभाला मोर्चा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद /कायमगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात बिगड़ने लगे हैं। समेचीपुर चितार गांव में बाढ़ का पानी बढ़ने से प्रभावित हुए परिवारों को सुरक्षित निकालने के लिए तहसील प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान प्रशासन ने 9 परिवारों के 32 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर शमसाबाद उपमंडी स्थित बाढ़ शरणालय में पहुंचाया।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बचाव कार्य में NDRF और फ्लड PAC की टीमों को लगाया गया। टीमें आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं और पानी के बीच फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभावित परिवारों की निकासी के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

प्रशासनिक टीमों ने गांव की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की। शरणालय में पहुंचाए गए परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के साथ उनकी आवश्यक जरूरतों पर भी नजर रखी जा रही है।

इधर गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने अथवा किसी क्षेत्र में स्थिति गंभीर होने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से भी बाढ़ प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है। फिलहाल प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *