बारावफात जुलूस का रूट व शेड्यूल तय: बीबीगंज पुलिस चौकी पर खड़े होंगे वाहन, टाउनहॉल से शाम 6 बजे निकलेगा जुलूस |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

जनपद में 26 अगस्त को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन (बारावफात) के अवसर पर निकलने वाले जुलूस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना मऊदरवाजा में थानाध्यक्ष अजब सिंह की अध्यक्षता में सीरत कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

यातायात की समस्या को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष के सुझाव पर निर्णय लिया गया है कि जुलूस में शामिल होने वाले लगभग 30 वाहन अब टाउनहॉल से मऊदरवाजा मार्ग के बजाय बीबीगंज पुलिस चौकी के पास एकत्र होंगे, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति न बने।

जुलूस का मुख्य शेड्यूल और तकरीर के स्थान:

  1. रवानगी: 26 अगस्त शाम 6 बजे, टाउनहॉल तिराहे से (नेतृत्व: काजी मुताहिर अली एवं सेक्रेटरी गुलजार अहमद खां)।
  2. तकसीर/संबोधन स्थान:
  3. तिकौना पुलिस चौकी एवं पक्का पुल पर मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली की तकरीर होगी।
  4. चौक बाजार में मुफ्ती शमशाद अहमद चतुर्वेदी संबोधित करेंगे।
  5. घुमना बाजार पर मौलाना लईक का संबोधन होगा।
  6. समापन व जलसा: जुलूस का समापन अंजुमन स्कूल के निकट होगा। इसके बाद मदरसा मुफ्ती साहब में जलसा शुरू होगा, जो देर रात 1 बजे संपन्न होगा।

सजावट और सुरक्षा व्यवस्था

पैगंबर साहब के जन्मदिन की खुशी में टाउनहॉल से अंजुमन स्कूल तक के पूरे मार्ग को दोनों ओर आकर्षक बिजली की रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा टाउनहॉल तिराहा, पक्का पुल, चौक चौराहा और अंजुमन स्कूल के बाहर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सुरक्षा और हादसों से बचाव के मद्देनजर अब जुलूस में घुड़सवारों और ऊंट सवारों को शामिल करने पर रोक रहेगी।

अस्पतालों में फल व दूध वितरण आज

सीरत कमेटी के प्रवक्ता आसिफ कुरैशी ने जानकारी दी कि 25 अगस्त (मंगलवार) को सुबह 10 बजे पैगंबर साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर लोहिया अस्पताल, मिशन अस्पताल, डॉ. उदयराज अस्पताल, प्रयागराज अस्पताल और सिटी अस्पताल में मरीजों को फल, दूध व बिस्किट का वितरण किया जाएगा।

बैठक में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव, सदर सीरत कमेटी काजी मुताहिर अली, सेक्रेटरी गुलजार अहमद, खजांची मिर्जा हसीन बेग, प्रवक्ता आसिफ कुरैशी, सूफी संत पप्पन मियां वारसी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *