फर्रुखाबाद |
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के तीन प्रमुख सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार:
- राजेश कुमार द्विवेदी: सीओ कायमगंज को स्थानांतरण कर अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आलोक कुमार सिंह: सीओ अमृतपुर को मोहम्मदाबाद सर्किल में नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
- अजय वर्मा: सीओ मोहम्मदाबाद को स्थानांतरित कर कायमगंज सर्किल का प्रभार दिया गया है।
एसपी द्वारा जारी इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने और नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

