केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में ₹349.96 लाख की लागत से निर्मित विपश्यना पार्क एवं लाइट एंड साउंड शो का किया लोकार्पण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में ₹349.96 लाख की लागत से निर्मित विपश्यना पार्क एवं लाइट एंड साउंड शो का किया लोकार्पण

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक बुद्ध विपश्यना केंद्र, कपिलवस्तु (पिपरहवा) में ₹349.96 लाख की कुल लागत से नवविकसित ‘विपश्यना पार्क एवं लाइट एंड SOUND शो’ का औपचारिक लोकार्पण किया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कपिलवस्तु के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व को संजोने के साथ-साथ यहाँ वैश्विक पर्यटन को नई दिशा देना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और विपश्यना के अमर संदेशों से जोड़ना है।

लोकार्पण समारोह के क्रम में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ डिजिटल चलचित्र और अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन, त्याग और उनके विचारों पर आधारित भव्य प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पधारे केंद्रीय मंत्री का स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ व फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर डुमरियागंज के सांसद श्री जगदंबिका पाल, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह, कपिलवस्तु के क्षेत्रीय विधायक श्री श्याम धनी राही, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक मौर्या, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया पासवान तथा भाजपा नेत्री श्रीमती पूजा पाल मौजूद रहीं। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *