बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एटा में पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल समापन
बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एटा के फार्मेसी विभाग द्वारा 28 जुलाई 2026 से 01 अगस्त 2026 तक “AI, Machine Learning and Data Analytics in Futuristic Pharmacy Education: NEP-2020” विषय पर पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग एवं डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से फार्मेसी शिक्षा एवं अनुसंधान को अधिक प्रभावी, तकनीक-सक्षम एवं भविष्य उन्मुख बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं औद्योगिक उपयोगों पर विस्तृत व्याख्यान दिए तथा प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकी विकास से अवगत कराया। समापन अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं नवाचार क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक-आधारित शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।फार्मेसी निदेशक प्रो. सत्येन्द्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकुर यादव, डॉ. अमन यादव, एचओडी प्रगति खरे, आशु यादव, विकास जौहरी, डिलन कुमार, पियूष सेठ, शुभम कुमार, प्रियंका, प्रतिभा, जितेन्द्र, आदित्य, प्रशांत, अभिषेक, कवि शरण, सिमरन, शिवम, अनुपम सिंह, हिमांशु गुप्ता, ऋतिक तथा समस्त फार्मेसी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
