फर्रुखाबाद न्यूज़:- मां के ऑपरेशन के बाद घर लौट रहे नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद।

Ad image

इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास देर रात तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नवविवाहिता पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मैनपुरी जनपद के बेबर थाना क्षेत्र के नगला सुदामा गांव निवासी सोनू शाक्य अपनी पत्नी खुशी के साथ अपनी मां रीता को देखने फर्रुखाबाद शहर के एक नर्सिंग होम आया था। रीता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। मां का हालचाल लेने के बाद सोनू और खुशी रात करीब 10 बजे बाइक से घर के लिए रवाना हुए।

बताया गया कि दोनों इटावा-बरेली हाईवे पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि रात करीब 11 बजे एक डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल खुशी का उपचार जारी है।

सात महीने पहले ही बंधे थे सात जन्मों के बंधन में

हादसे ने सबसे ज्यादा उस परिवार को तोड़ दिया, जहां सोनू और खुशी की शादी को अभी महज सात महीने ही हुए थे। शादी के बाद दोनों ने साथ जिंदगी के कई सपने संजोए थे, लेकिन एक सड़क हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। सोनू दो भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

पत्नी को नहीं दी गई पति की मौत की खबर

हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती खुशी को अभी तक उसके पति सोनू की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह अस्पताल में परिवार की अन्य महिलाओं के साथ बैठी है और इलाज चल रहा है। परिजनों के लिए यह बेहद भावुक और पीड़ादायक स्थिति बनी हुई है। जिस पति के साथ वह कुछ घंटे पहले मां का हाल जानकर घर लौट रही थी, अब वही इस दुनिया में नहीं रहा।

सोनू की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और परिचितों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *