फर्रुखाबाद न्यूज़:- किरन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन की धूम: राखियों, मेहंदी और पतंगों से सजे बच्चे |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को यादगार बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे विद्यालय परिसर में त्योहार की उमंग और रंग-बिरंगी गतिविधियों से उत्सवी माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न वर्गों के बीच राखी बनाओ, मेहंदी रचाओ और पतंग बनाओ प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। वहीं रंग-बिरंगी पतंगों को अलग-अलग डिजाइन देकर विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाकर भारतीय संस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

समारोह में उस समय माहौल और भी खुशनुमा हो गया, जब विद्यालय की बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की राखी बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहनों के प्रति स्नेह जताते हुए रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। विद्यालय परिसर में भाई-बहन के प्रेम और आपसी विश्वास का भाव देखने को मिला।

राखियों से सजीं नन्हीं कलाइयां, मेहंदी और पतंगों ने बिखेरी रंगीन छटा

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक कल्पना गंगवार, प्रधानाचार्या राधिका नायर तथा कोऑर्डिनेटर जयन राजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधक कल्पना गंगवार ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला त्योहार ही नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला पर्व भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानाचार्या राधिका नायर ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गतिविधि प्रभारी विक्रांत सिंह व अंजना जयन, कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार व आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी सहित शिक्षक शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल, नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिकाओं अंजू बाथम, आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, खुशी और फराह खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार ने भी आयोजन में सहयोग किया।

अंत में प्रधानाचार्या राधिका नायर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रंग-बिरंगी राखियों, मेहंदी और पतंगों के बीच आयोजित यह समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *