पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मसीहा बना विकास मंच, भईयन मिश्रा की टीम ने की रहने व भोजन की निशुल्क व्यवस्था |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
5 Min Read

फर्रुखाबाद।

झांसी, ललितपुर, सीतापुर समेत कई जिलों से पहुंचे छात्र बोले- घर जैसा वातावरण और खाना, आज तक ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं देखी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर जनपद फर्रुखाबाद में परीक्षार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षा देने आए इन युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ‘फर्रुखाबाद विकास मंच’ ने सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में परीक्षार्थियों के लिए रहने, भोजन और चाय-नाश्ते की पूरी तरह से निशुल्क व्यवस्था की गई है।

बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए दिसंबर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन, दुर्गा मंदिर और सिंधी धर्मशाला जैसी प्रमुख जगहों पर रुकवाया जा रहा है।

600 से अधिक छात्रों को मिला सहारा

जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 9 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 600 से अधिक छात्र संस्था द्वारा बनाए गए आश्रय स्थलों पर रोके गए हैं। उन्होंने कहा, हमारी पूरी टीम इस बात का विशेष ध्यान रख रही है कि किसी भी छात्र को कोई परेशानी या असुविधा न हो। उनकी हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।मिश्रा ने बताया कि यहां आने वाले छात्रों में सर्वाधिक संख्या झांसी और ललितपुर की तरफ से आए युवाओं की है। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, कानपुर और इटावा के भी बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे हैं।

होटल वालों ने शुरू की लूट, तो रात में बस स्टैंड पहुंची टीम

छात्रों की सेवा का यह सिलसिला सिर्फ धर्मशालाओं तक ही सीमित नहीं रहा। रात्रि में जब सूचना मिली कि बस स्टैंड पर कई परीक्षार्थी भूखे हैं और आसपास के होटल संचालकों ने मजबूरी का फायदा उठाकर भोजन के अनाप-शनाप दाम वसूलने शुरू कर दिए हैं, जिससे कई छात्र बिना खाए सोने को मजबूर थे; तो विकास मंच की टीम तुरंत हरकत में आई।

सूचना मिलते ही टीम के सदस्य कोमल पांडे, ओमनिवास पाठक, मोहित खन्ना, शिवांग बाजपेई, रामजी गुप्ता, जॉनी गुप्ता, शुभम सक्सेना और आयुष सक्सेना तुरंत मौके पर पहुंचे और भूखे परीक्षार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर खाना बंटवाया।

परमार्थ संस्थान और प्रबुद्ध जनों का मिला सहयोग

इस पुनीत कार्य में परमार्थ संस्थान के केशव भान साध और उनकी टीम का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और समाजसेवी इस अभियान में दिन-रात जुटे हुए हैं। सहयोग करने वालों में मुख्य रूप से:

श्याम बाबू वर्मा, निशित दुबे उर्फ नीशू (पूर्व सभासद), महेश अग्निहोत्री बाबू (सभासद), राजीव पाल, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, सनी बाथम, ललन मिश्रा, आलोक दुबे ‘भरे’, श्यामेंद्र दुबे नीरज, दिव्यांशु तिवारी, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, ओम निवास पाठक, आशू मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, प्रिंस शुक्ला, रईस नवाब, हाजी शादाब, नितिन यादव, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी, अनंत राम श्रीवास्तव और कुलदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग सक्रिय हैं।

परीक्षार्थियों ने जताया आभार, कहा- सब जगह ऐसी व्यवस्था हो

फर्रुखाबाद विकास मंच की इस नि:स्वार्थ सेवा को देखकर बाहर से आए परीक्षार्थी बेहद भावुक और प्रसन्न नजर आए। छात्रों ने कहा, हमने आज तक किसी भी जिले में परीक्षा के दौरान ऐसी व्यवस्था नहीं देखी, जहां बिना किसी स्वार्थ के हमें घर जैसा वातावरण और शुद्ध खाना मिल रहा हो। हम इस सेवा के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच को दिल से धन्यवाद देते हैं। अगर हर जिले में ऐसी व्यवस्था होने लगे, तो हम जैसे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को बहुत बड़ी सुविधा हो जाएगी।

10 जून को भी जारी रहेगी सेवा

जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि यह सेवा केवल एक दिन की नहीं है। 10 जून को भी परीक्षा के मद्देनजर सभी छात्रों के लिए लगातार व्यवस्था जारी रहेगी और किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *