डॉ. रजनी सरीन की स्मृति में लोहाई रोड का नाम बदलने की मांग, भाजपा नेता ने बोर्ड में प्रस्ताव लाने की अपील की |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद की प्रख्यात समाजसेवी और ‘मदर टेरेसा’ के नाम से जानी जाने वाली डॉ. रजनी सरीन के निधन के बाद शहर में उनकी स्मृतियों को संजोने की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों से लोहाई रोड का नाम बदलकर डॉ. रजनी सरीन मार्ग’ करने की पुरजोर मांग की है।

समाज सेवा में समर्पित रहा पूरा जीवन

भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने डॉ. रजनी सरीन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज वह पंचतत्व में विलीन हो गई हैं और अब सिर्फ उनकी यादें ही हमारे बीच शेष हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह सही मायनों में फर्रुखाबाद की ‘मदर टेरेसा’ थीं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की।

विरासत में मिली थी जनसेवा की भावना

विश्वास गुप्ता ने बताया कि डॉ. रजनी सरीन को जनसेवा की यह भावना विरासत में मिली थी। उनके ससुर डॉ. बी.एन. सरीन ने आज से लगभग 50 वर्ष पहले नगर पालिका अध्यक्ष रहते हुए शहर के विकास की मजबूत नींव रखी थी, जिसके कार्य आज भी शहर में दिखाई देते हैं। ‘रजनी आंटी’ भी उन्हीं के दिखाए पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय रहीं। वे भाजपा के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी जीती थीं, हालांकि कोर्ट के तकनीकी आदेशों के कारण उनकी शपथ नहीं हो सकी थी, लेकिन जनता के दिलों पर उन्होंने हमेशा राज किया।

लोहाई रोड का नाम बदलने की पहल की मांग

डॉ. सरीन के विशेष योगदान को अमर रखने के लिए भाजपा नेता ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और सभासदों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा तत्काल नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर लोहाई रोड का नाम डॉ. रजनी सरीन के नाम पर रखने की पहल की जानी चाहिए। यह उनके सामाजिक योगदान के प्रति शहर की ओर से एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके सेवा भाव से प्रेरणा ले सकें।

इस मांग के बाद अब शहर के प्रबुद्ध वर्ग और आम जनता की निगाहें नगर पालिका बोर्ड और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अगले कदम पर टिकी हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *