अवैध हथियारों के साथ युवक का डांस, पुलिस की दबिश से पहले गांव छोड़कर भागा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अवैध हथियारों के साथ युवक का डांस, पुलिस की दबिश से पहले गांव छोड़कर भागा

जनरल फोर्स ब्यूरो /अमरोहा

अमरोहा के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव अल्यालपुर में अवैध असलहों के साथ एक युवक का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में युवक एक हाथ में अवैध तमंचा और दूसरे हाथ में पिस्टल लेकर फिल्मी गानों पर ठुमके लगाता दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना अमरोहा देहात की नन्हेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव अल्यालपुर का है। इस तरह हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो संबंधित युवक की पहचान कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस मामले में सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के घर पुलिस भेजी गई थी, जहां पता चला कि वह काफी दिनों से गांव में नहीं रह रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि वायरल वीडियो अमरोहा जिले से बाहर का है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *