सीएम योगी 18 जुलाई को अमरोहा आएंगे:वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

सीएम योगी 18 जुलाई को अमरोहा आएंगे:वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को अमरोहा जिले के रजबपुर स्थित वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासनिक अमले ने तैयारियां शुरू कर दी है l

इन परियोजनाओं में 268 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस लाइन, 1.18 करोड़ रुपये का गेस्टहाउस, महिला थाना, अमरोहा और नौगावां सादात तहसील भवन तथा कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण शामिल है। जनपदवासी लंबे समय से इन परियोजनाओं के लोकार्पण का इंतजार कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर उतारने के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव सहित अन्य अधिकारियों ने रात में यूनिवर्सिटी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने मुख्यमंत्री के जनपद आगमन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं, जिसमें बुकलेट और शिलापट बनवाने का कार्य भी शामिल है। मुख्यमंत्री के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *