कुत्ते को डंडा मारने का विवाद बना खूनी खेल, युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

Ad image

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर नौखंडा गांव में कुत्ते को डंडा मारने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में घायल युवक संदीप की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ फतेहगढ़ कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

बताया गया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी के कुत्ते ने संदीप को काट लिया था। इसके बाद संदीप ने कुत्ते को डंडा मार दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की।संदीप की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव लेकर परिजन फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में परिजनों के सड़क पर बैठने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संदीप के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। सीओ सिटी अभय वर्मा के अनुसार, परिजनों की ओर से चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *