वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में भव्य कार्यक्रमों का किया आयोजन
(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)
अवागढ़। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में अवागढ़ नगर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों सहित क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान नगर का माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
शोभायात्रा का शुभारम्भ जलेसर रोड़ स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा एटा रोड़ स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यात्रा में विभिन्न आकर्षक झाँकियाँ शामिल रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालु और समाज के लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए।
पचौरी फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉo राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान, उन्होंने समाज में शिक्षा, एकजुटता और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस दौरान आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया और समस्याओं के समाधान की माँग की गई। वहीं वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में सजी बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
शोभायात्रा के दौरान मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’ की ओर से जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी के बीच जल वितरण से यात्रियों और लोगों को राहत मिली।
कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी, किसान नेता तेज सिंह वर्मा, समाजसेवी मानवेंद्र सिंह लोधी, शिशुपाल लोधी, कुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एडवोकेट निर्देश लोधी, बलदेव लोधी, डॉo राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित रहे।
रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह पूरे कार्यक्रम का आकर्षण रहा। जगह-जगह पुष्प वर्षा, आकर्षक झाँकियों और जयघोष से अवागढ़ नगर का वातावरण उत्सवमय बना रहा।

