वृद्ध महिला पर रॉड से हमला: गंभीर घायल।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

सदर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां मोहल्ले में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने 58 वर्षीय महिला फरबीन बेगम पर लोहे की राड से हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से फरबीन को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह घटना गुरुवार देर रात की है।58 वर्षीय फरबीन बेगम पत्नी गुलजार खां देर अपने घर पर थी।रात करीब 12:30बजे बच्चों के बीच हुए विवाद के विवाद को मोहल्ले बालों ने सुझाव दिया था और शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद देर रात 2:30 बजे हमजा पुत्र निजामुद्दीन, निजामुद्दीन पुत्र बुद्दू, इमरान शरीक,चदू पुत्र बुद्दू और उनके दो अन्य साथी लाठी डंडे व राड लेकर फरबीन के दरवाजे पर आए। उन्होंने गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।जब फरबीन बेगम ने इसका विरोध किया तो वे जान से मारने की नियत से घर में घुस ग‌ए हमलावरों ने फरबीन बेगम सिर पर डंडे व राड से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। और बेहोश हो गई।शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ईंट पत्थर फेंकने लगे‌।फरबीन बेगम को तुरंत डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है डॉक्टरों ने बताया ऊनकी सिटी स्कैन कराई जाएगी।शहर कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि तहरीर मिल गई है‌। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया हैऔर वह अस्पताल में भर्ती हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *