फर्रुखाबाद:
करंट से बिजली मिस्त्री योगेन्द्र शाक्य की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया।थाना मऊदरवाजा के ग्राम अजमतपुर निवासी मेघनाथ शाक्य का पुत्र 30 बर्षीय योगेन्द्र आज करीब 2:30 बजे बाईपास कृष्णा पेट्रोल पंप के निकट म बिजली की फिटिंग का कार्य कर रहा था।उसी समय बिजली का करंट लगने से उसकी हालत।गंभीर हो गई।योगेन्द्र को लोहिया अस्पताल ले जाया गया डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। योगेन्द्र की बाईपास से रेलवे क्रासिंग की ओर जाने वाले रास्ते के नुक्कड़ पर बिजली की दुकान है। योगेन्द्र चार भाईयों में सबसे छोटा था।उसकी मौत पर मां पत्नी रिचा आदि परिवार की महिलाएं बिलखती रही योगेन्द्र पांच बर्ष का पुत्र छोड़ गया है।
