कांवड़ यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : डीएम

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

कांवड़ यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : डीएम

*यातायात, बिजली, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक-चौबंद, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि, किसी भी स्तर पर व्यवधान स्वीकार नहीं : डीएम*

एटा । पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरविभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय, सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार सायंकाल से सोमवार सायंकाल तक रोडवेज बसों का अस्थायी संचालन जीटी रोड स्थित शहीद स्मारक से पूर्व ही रोका जाए तथा निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि भारी वाहनों का शहर में किसी भी स्थिति में प्रवेश न होने दिया जाए तथा यातायात व्यवस्था इस प्रकार संचालित की जाए कि आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर स्थित सभी विद्युत खंभों को सुरक्षित किया जाए, उन पर प्लास्टिक शीट/इंसुलेटिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कहीं भी करंट प्रवाहित होने जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाए,स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविरों पर पर्याप्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं एवं एंबुलेंस की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहे।लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि मार्गों पर अवैध रूप से खुले कटों को मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर तत्काल बंद कराया जाए, यात्रा मार्गों के गड्ढों की मरम्मत, सड़क की पटरी एवं झाड़ियों की कटाई की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रमुख पेट्रोल पंपों एवं बड़े ढाबों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए अस्थायी होल्डिंग स्टेशन बनाए जाएंगे तथा प्रकाश व्यवस्था भी कराये।उन्होंने सभी संबंधित उप जिलाधिकारी,नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को

निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित रूट चार्ट का कड़ाई से पालन कराया जाए, नियमित गश्त एवं सतत निगरानी रखी जाए तथा ऐसी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और जनभावनाओं से जुड़ा महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।”

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य,अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी श्वेताभ पांडे,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद,सभी उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *