कायमगंज में साहसी बालिका संस्था का प्रेरणादायी अभियान, स्वर्ण सरोवर मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अगर हर हाथ उठे सफाई के लिए, तो हर गांव बने स्वच्छता की मिसाल”

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में साहसी बालिका संस्था, कायमगंज की ओर से रविवार को कुड़ा स्थित स्वर्ण सरोवर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था की छात्राओं और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर, घाट और सरोवर के आसपास फैली घास-फूस, कूड़ा-कचरा तथा गंदगी को साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान युवतियों ने फावड़े और अन्य उपकरणों की मदद से सरोवर के किनारों की सफाई की, सीढ़ियों पर जमी गंदगी हटाई तथा आसपास उगी झाड़ियों और खरपतवार को साफ किया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास की सफाई का संकल्प ले, तो हमारा शहर और गांव दोनों स्वच्छ एवं सुंदर बन सकते हैं।

संस्था की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों की देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी रहा।

इस स्वच्छता अभियान में खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, प्रियंका दुबे, गरिमा चौहान, दिव्या शाक्य, संजना दिनकर, शीतल, नेहा गौरी तथा चिराग सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमदान कर समाज को स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया।

“स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। आइए, सफाई को आदत बनाएं और अपने गांव-शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दें।”

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *