खबर का असर: जनसेवा केंद्र पहुंची आयुर्वेदिक विभाग की टीम, तेल का सैंपल लिया नोटिश जारी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

Ad image

रिपोर्ट गोपाल सक्सेना |

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

जनसेवा केंद्र की आड़ में आयुर्वेदिक बाल उगाने वाले तेल और अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों की बिक्री किए जाने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद आयुर्वेदिक विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। बुधवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी फर्रुखाबाद विजय कुमार यादव टीम के साथ राजेपुर स्थित जनसेवा केंद्र पहुंचे और मौके पर जांच की।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि टीम ने मौके पर उपलब्ध बाल उगाने वाले तेल का सैंपल लिया है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तेल की गुणवत्ता और उसकी वैधता से संबंधित स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने बताया कि जनसेवा केंद्र के संचालक को तीन दिन का नोटिस दिया गया है। नोटिस के माध्यम से संबंधित अभिलेख तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा संचालक के पास उपलब्ध दस्तावेजों और आयुर्वेदिक दवाइयों से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि जनसेवा केंद्र में आयुर्वेदिक बाल उगाने वाले तेल की बिक्री तथा अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों के संबंध में स्थानीय लोगों की शिकायतों और लगाए गए आरोपों को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए आयुर्वेदिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विभागीय जांच में तेल के सैंपल की रिपोर्ट और संचालक द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *