विद्युत व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ करने को एसई ने किए कार्यक्षेत्र में बदलाव, जेई का तबादला

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

विद्युत व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ करने को एसई ने किए कार्यक्षेत्र में बदलाव, जेई का तबादला

(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

Ad image

जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के गांव बेरनी विद्युत सब स्टेशन की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने अवर अभियंताओं के किए कार्यक्षेत्र में बदलाव, बेरनी विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता जितेन्द्र पटेल को एटा के मलावन विद्युत सब स्टेशन की जिम्मेदारी सौंपी, वहीं मलावन विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता भूप सिंह को बेरनी विद्युत सब स्टेशन की जिम्मेदारी सौंपी, तबादले के बाद शुक्रवार शाम अवर अभियंता भूप सिंह ने बेरनी विद्युत सब स्टेशन पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना और उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *