किरन पब्लिक स्कूल में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती; सांस्कृतिक कार्यक्रम और जीके क्विज में दिखे छात्रों के रंग |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

रिपोर्टर सुधीर सिंह |

पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान किरन पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ‘सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (जीके क्विज) प्रतियोगिता’ का गरिमामयी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार, ख़ुशी पटेल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या राधिका नायर ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण करके किया। इसके बाद वरिष्ठ शिक्षिका अंजू बाथम ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों को प्रस्तुत किया। छात्रा अंजिता ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रा अवनी, कनिष्का, आराध्या भदौरिया, आराध्या सिंह, प्रतीक्षा, काव्या तथा छात्र श्रियांस, लव, रिषभ आदि ने स्वतंत्रता संग्राम व महापुरुषों के आदर्शों पर आधारित भाषण व कविताएं प्रस्तुत कीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और महापुरुषों के जीवन मूल्यों पर आधारित सामूहिक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ रही, जिसमें विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण पर आधारित प्रश्नों के त्वरित उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार ने कहा कि बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का यह संगम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। मैनेजर कल्पना गंगवार ने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या राधिका नायर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दोनों महान विभूतियों के त्याग, संघर्ष और देश सेवा के प्रति समर्पण से जोड़ना है।

कार्यक्रम को सुचारु एवं अनुशासित रूप देने में अकादमिक प्रभारी विक्रान्त सिंह, सह-प्रभारी अंजना जयन, कला प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, आकांक्षा सैनी तथा तकनीकी टीम के अतुल प्रताप सिंह व हिरा अंसारी का विशेष योगदान रहा।

इसके साथ ही विद्यालय कोऑर्डिनेटर जयन राजन, शिक्षिका प्रगति सक्सेना, मंजू यादव, पूजा पाल, आशिका, पूनम, खुशी, पूजा, शिक्षक निखिल शाक्य, नीरज अग्निहोत्री, हरिद्वार द्विवेदी, अजमत अली, शाहरुख खान, क्रीड़ा प्रभारी अल्पना यादव, कार्यालय सहायिका फराह खान, लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार सहित समस्त किरण परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन तंत्र ने समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *