फतेहगढ़/फर्रुखाबाद |
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में महिला संबंधी अपराधों तथा गुमशुदा व अपहृता से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा व अपहृता की जल्द से जल्द बरामदगी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवेचक अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित सभी प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही, अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचना कार्य की प्रगति का नियमित पर्यवेक्षण (सुपरविजन) किया जाएगा, ताकि विभागीय स्तर पर मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे।
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित विवेचकगण और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

