फर्रुखाबाद न्यूज़:- विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जिला कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
4 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद।

आवास विकास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनावों के संबंध में जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला संगठन प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने कहा कि विधान परिषद खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। आगामी 23 अक्टूबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व ये चुनाव संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश भाजपा संगठन ने अलीगढ़ निवासी डॉ. मानवेंद्र सिंह को आगरा खंड स्नातक तथा इटावा निवासी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को शिक्षक खंड चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों के लिए फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सभी पोलिंग स्टेशनों, नगर पंचायतों एवं ब्लॉक स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक प्रमुख कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मतदाताओं से निरंतर संपर्क और संवाद स्थापित करेगा। मतदान के दिन प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। आगामी 6 अक्टूबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं, 15 से 18 अक्टूबर के मध्य शिक्षक एवं स्नातक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मतदाताओं को बैलेट पेपर के नमूने के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

नरेंद्र राजपूत ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने आगरा खंड स्नातक से डॉ. मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था और वे विजयी हुए थे। शिक्षक खंड चुनाव में सामने आई कमियों को दूर करते हुए इस बार चुनाव की तैयारियों को और अधिक व्यवस्थित किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचकर संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा से उन्हें अवगत कराएं। संगठन द्वारा प्रत्येक 20 मतदाताओं पर नियुक्त प्रमुख कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भाजपा संगठन के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को शासन की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी जोर दिया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष हिना दवे, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बी.के. गंगवार, हेमचंद्र लोधी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, अनुज कटियार, अजय सिंह कटियार, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री श्वेता दुबे, प्रतिभा राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, संदीप शाक्य, पंकज पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *