रिपोर्ट सुधीर सिंह |
कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
कुआं खेड़ा खास से बक्सा संपर्क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने खेत पर जा रहे व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुआं खेड़ा खास निवासी परवेज (50 वर्ष), पुत्र हामिद अली अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चालक की पहचान राम पूजन, पुत्र बाला (निवासी ग्राम निजामुद्दीन पुर) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत था और बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
अस्पताल में भर्ती टक्कर इतनी भयानक थी कि परवेज सड़क पर गिरकर अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक राम पूजन भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में परवेज को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक चालक ब्रजपूजन (राम पूजन) को सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और दोनों घायलों का इलाज जारी है।
