फर्रुखाबाद न्यूज़:- परिषदीय स्कूलों में गूंजे राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के जयकारे, अधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जनपद फर्रुखाबाद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गईं, ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति जैसे जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में *मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़* एवं *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह* द्वारा विकास क्षेत्र कमालगंज के *प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग* में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। अधिकारियों ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *