फर्रुखाबाद।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के क्रम में मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा फर्रुखाबाद में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं ने “रक्तदान-महादान” के संकल्प को आत्मसात करते हुए बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री मनीष कुमार प्रेमी ने कहा कि एलआईसी केवल बीमा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है। रक्तदान से किसी की अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
लोहिया अस्पताल की कुशल एवं प्रशिक्षित मेडिकल टीम के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का कुशल संयोजन सहायक शाखा प्रबंधक श्री रवि कुमार भारद्वाज, अभिकर्ता प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्री भूपेन्द्र प्रताप सिंह तथा श्री गोपेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान कु. तान्या उपाध्याय, श्री हरिकिशन, श्री गोपेश सक्सेना, श्री भानू ठाकुर, श्री शुभम बघेल, श्री शिवओम, श्री शिवम तिवारी, श्री प्रदीप सिंह राठौर, श्री सुभाष चन्द्र और श्री नीरज तोमर सहित दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

