सिरौली /नवाबगंज/फर्रुखाबाद /
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन वृद्धजनों के बीच पहुंचकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं व्यापारी सिरौली नवाबगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए बुजुर्गों को वस्त्र, भोजन एवं मिष्ठान वितरित किया।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा तथा 30 महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं। इसके अलावा आश्रम की देखरेख से जुड़े 15 सदस्यीय परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार वृद्धाश्रम आए हैं और यहां के स्टाफ तथा बुजुर्गों से मिलकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार जब वह यहां आएं तो आश्रम में रह रहे बुजुर्ग अपने परिवारों के साथ वापस अपने घरों में हों। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी समय-समय पर वृद्धाश्रम आते रहेंगे और बुजुर्गों के बीच सेवा कार्य करते रहेंगे।
इसके बाद आश्रम की रसोई में कार्य करने वाली महिलाओं तथा देखरेख में लगे कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने बुजुर्गों के साथ भोजन एवं मिष्ठान साझा कर नितिन अग्रवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंसाराम, जिला महामंत्री अनुराग कौशल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, विनय अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मोनी सादा, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पिंटू यादव, शैलेश गुप्ता, श्यामू गुप्ता, राजीव राजपूत, राहुल यादव, गौरव वर्मा, आशीष गुप्ता, महेश वर्मा, ओम अरोड़ा, खजांची यादव, मनोज गुप्ता, मनीष अरोड़ा, संजीव गुप्ता, मंगल गंगवार, शिव मंगल कौशल, हिमांशु शर्मा, नन्हे वर्मा, दिनेश राठौर, अशोक गुप्ता, उत्तम कोरी, विनय सक्सेना, संजय भारद्वाज, दिलीप वर्मा, विपिन दुबे, गौरव अग्रवाल, भानु प्रताप, प्रमोद शर्मा, जुनैद खान, कन्हैया कौशल, फहीम खां, संजू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सुशील कुमार, विकास पांडेय, नीलम, वंदना, श्रीकृष्ण, राधेश्याम, अजय कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सुनीता देवी, शशि प्रभा और शशि देवी का भी सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने “नरेश अग्रवाल जिंदाबाद, नितिन अग्रवाल जिंदाबाद और व्यापार संगठन जिंदाबाद” के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

