मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

शारदीय नवरात्रि-2026 के पावन पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन फतेहगढ़ से जन-जागरूकता रैली/फुट मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद, जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित किया गया।

रैली में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, मिशन शक्ति टीम, महिला पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर कोतवाली फतेहगढ़ एवं कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र से होते हुए पुनः पुलिस लाइन फतेहगढ़ परिसर में संपन्न हुई।

रैली के माध्यम से आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों तथा उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा किसी अन्य आपराधिक घटना की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति फेज-6 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

पुलिस आपातकालीन सेवा — 112

स्वास्थ्य सेवा/एंबुलेंस — 102, 108

वूमेन पावर लाइन — 1090

महिला हेल्पलाइन — 181

चाइल्ड हेल्पलाइन — 1098

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन — 1076

साइबर अपराध हेल्पलाइन — 1930

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *