राज्य ललित कला अकादमी की क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के लिए 4 नवंबर 2026 तक कलाकार करें आवेदन
*पन्द्रह-पन्द्रह हजार के तीन अकादमी पुरस्कार जीते कलाकार*
प्रयागराज। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी लखनऊ/ प्रयागराज में प्रतिभाग करने के लिए 4 नंबर 2026 तक आवेदन करें कलाकार। यह सूचना क्षेत्रीय प्रदर्शनी संयोजक वरिष्ठ अकादमी कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने मीडिया को दी है। क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी 25 से 30 नवंबर 2026 के मध्य आयोजित होगी। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, चित्रकूट, अमेठी, एवं बाराबंकी के कलाकार प्रतिभाग कर सकेंगे । प्रतिभागी को ललित कला अकादमी द्वारा जारी फार्म दो-दो प्रतियों में जमा करने के साथ दो पेंटिंग की दो-दो फोटोग्राफ 5 गुणे 7 इंच एवं स्वयं की दो-दो फोटोग्राफ 5 गुणे 7 इंच की 4 नवंबर 2026 तक संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा के पास 41/11 करेलाबाग कॉलोनी तुलसीपुर प्रयागराज में जमा करना होगा।
इस संबंध में 9450635436, 8687809780 पर संपर्क कर सकते हैं। संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा, सह-संयोजक तलत महमूद के नेतृत्व में क्षेत्रीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित होगी। अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अमृत अभिजात, उपाध्यक्ष गिरीशचन्द्र मिश्र एवं निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रदर्शनी में चयनित तीन उत्कृष्ट कलाकृतियों के कलाकारों को अकादमी द्वारा पन्द्रह- पन्द्रह हजार रुपए पुरस्कार राशि, सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रदर्शनी क्षेत्र के युवा कलाकारों एवं वरिष्ठ कलाकारों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित है।
