फर्रुखाबाद न्यूज़:- समैचीपुर में चोरों का तांडव: दो घरों के ताले तोड़ लाखों की नकदी व जेवरात पार, खेत में मिला बक्सा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

नवाबगंज थाना क्षेत्र के समैचीपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर ताले तोड़कर घरों के अंदर दाखिल हुए और अलमारी व बक्सों को खंगालकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

समैचीपुर निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हे पुत्र देवेंद्र सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बताया गया कि चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और मकान के अंदर घुसने के बाद दो कमरों के ताले भी चटका दिए। इसके बाद अलमारी और बक्सों को खंगालकर उसमें रखी नकदी और जेवरात समेट लिए। चोर पड़ोस के एक मकान से भी बक्सा उठाकर ले गए।

पीड़ित जितेंद्र के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो कमरों के दरवाजे खुले मिले। अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

खेत में पड़ा मिला बक्सा, सामान बिखरा मिला

चोरी की घटना के कुछ समय बाद गांव का एक युवक खेत की ओर गया तो शंकर चौहान के खेत में एक खुला हुआ बक्सा पड़ा दिखाई दिया। बक्से के आसपास सामान बिखरा हुआ था। युवक ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बक्से को कब्जे में लिया और पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी दी।

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा एक जंजीर, पांच अंगूठियां, पेंडल, झाले, झुमकी और तीन जोड़ी पायल समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और चोरी की घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *