चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी करने बाले डेरीबाला देव मिश्रा तमंचे सहित गिरफ्तार: जानिए क्यों किया था हमला।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद:

कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी करने बाले दबंग हमलावर देव मिश्रा को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह गहलोत, दरोगा ज्ञान प्रकाश पांडे, सिपाही पवन कुमार रानू की टीम ने मुकदमे में वांछित अपराधी

मोहल्ले बाग कूंचा निवासी स्वर्गीय डब्बू मिश्रा के दबंग पुत्र देव मिश्रा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।पुलिस ने प्रयास करके देव मिश्रा को 315 बोर तमंचा व 2 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। मालुम हो कि पल्ला जटवारा निवासी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा पुत्र स्वर्गीय ललित मिश्रा ने 21 जून को जानलेवा हमला करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।हमलावरों भूरा के साथ गाली गलौज किया था। जिसका विरोध करने पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायर कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।इसी दौरान रेलवे रोड चोकी इंचार्ज कल्पेश चौधरी ने प्रयास करके एक हमलावर को पकड़ लिया था।आरोपी चौकी से जबरन हमलावर को पकड़ लिया था। आरोपी चौकी से जबरन छुड़ा ले गए थे।अभियुक्त देव मिश्रा ने पुलिस को बताया है कि 20 जून को रात्रि 10 बजे शिवा और सोम, रेलवे स्टेशन स्थित नारायण होटल के सामने से गुजर रहे थे।उसी समय उत्कर्ष मिश्रा जा रहे थे।तभी आमना-सामना होने पर पुरानी रंजिश को लेकर बहस हो गयी थी जिसको लेकर हम लोगों ने उत्कर्ष मिश्रा व उसके दोस्त विमल,शिवम व मोहित को रायल अक्षय होटल के बगल बाले रास्ते पर रोक लिया था।हम लोगो ने गुस्से में आकर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की थी। लेकिन जब वह लोग विरोध करने लगे तो जान से मारने की नियत से मैंने व एक अन्य किसी व्यक्ति ने उत्कर्ष मिश्रा पर एक एक फायर कर दिया।गोली चलने से पहले ही उत्कर्ष मिश्रा जमीन पर गिर गया जिससे उत्कर्ष मिश्रा की जान बच गयी। बाकी लोग गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके से भाग गये।और भीड़ को आता देख हम सभी लोग मौके से गये थे।भागते समय हमने उत्कर्ष से कहा कि अगर पुलिस से शिकायत की तै तुम्हें जान से मार देंगे।सारी घटना पुरानी रंजिश व आवेश में आने के कारण हो गयी थी।हमसे गलती हो गयी है दोबारा गलती नहीं करेंगे ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *