फर्रुखाबाद न्यूज़:- ढाई घाट पर चौथे सोमवार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी उमड़ी कावड़िया श्रद्धालु की भीड़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमसाबाद |

Ad image

ढाई घाट पर चौथे सोमवार और सावन मेले के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु गंगा जल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

पिछले रविवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु ढाई घाट पहुंचे थे। आज भी भीड़ पहुंचने लगी है श्रद्धालुओं और कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। इस बार कई जगह पुलिस के जवान कांवड़ियों के स्वागत के लिए ड्यूटी पर तैनात है

इस बार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। घाट पर बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।

श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए गंगा तट पर बैरिकेडिंग की गई है। गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निर्धारित और सुरक्षित क्षेत्र के भीतर रखकर स्नान कराना है।

पूरे घाट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है,जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। गोताखोरों और जल पुलिस की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करें और बच्चों को अकेले गहरे पानी में न जाने दें।

मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल,और महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गंगा घाट पर थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी लाउडस्पीकर से लगातार सुरक्षा संबंधी निर्देश दे रहे हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *