फर्रुखाबाद न्यूज़:- करंट से दो गायों की मौत पर हिंदू नेताओं में नाराजगी, विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
4 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

बिजली पोल में करंट उतरने से दो गायों की मौत हो जाने पर हिंदूवादी नेताओं ने नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।सदर कोतवाली के मोहल्ला छत्ता दलपत राय निवासी स्व.ब्रजपाल यादव का पुत्र शिवम यादव अपनी दो पालतू गायों को चराने के लिए जसमई की ओर ले गया था।वह गायों को चराकर दोपहर बाद घर लौट रहा था।जब शिवम बजरिया हरलाल सुषमा अस्पताल के सामने से गुजर रहा था,उसी समय सड़क किनारे लगे बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर दोनों गायों की मौत हो गई।इससे इलाके में सनसनी फैल गई और अफरातफरी मच गई।

शिवम की मां उर्मिला देवी व हिंदूवादी नेता शनि गुप्ता,साहिल मिश्रा,निहाल,सागर आदि मौके पर पहुंचे।मोहल्ले वालों ने बताया कि पोल में बीते कई दिनों से करंट आ रहा था।शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।घटना के बाद लाइनमैन और जेई को फोन किया गया,लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।घटना की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी धमेंद्र सिंह गहलोत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।पुलिस ने उर्मिला को समझाकर गायों को उठवाने का प्रयास किया,लेकिन उर्मिला ने गायों की मौत पर आर्थिक सहायता की मांग करते हुए गायों को उठाने का विरोध किया।उर्मिला ने बताया कि उनकी दोनों गायें गाभिन थीं,जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।गायों को बचाने के प्रयास में उनका बेटा भी मरते-मरते बचा।इसी दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि मोहल्ला छत्ता दलपत राय के लोग दर्जनों गाय पालते हैं और रात में उन्हें खुला छोड़ देते हैं।आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और राहगीर घायल होते हैं।हिंदूवादी नेताओं ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की।सूचना पर शहर क्षेत्र के एसडीओ श्री वर्मा मौके पर पहुंचे।हिंदूवादी नेताओं ने विद्युत विभाग के लापरवाह जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसडीओ को शिकायती पत्र दिया।इसमें आरोप लगाया गया कि विभाग की लापरवाही से आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं।आश्वासन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती और झूठा आश्वासन देकर बहानेबाजी करते हुए मामलों को रफा-दफा कर दिया जाता है।एसडीओ श्री वर्मा ने तुरंत फोन पर मामले की जानकारी अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह को दी।इसी दौरान समाजसेवी कुक्कू चौहान ने अधीक्षण अभियंता को जसमई सब स्टेशन के कर्मचारियों की लापरवाही से अवगत कराया।श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को गायों की मौत का मुआवजा दिया जाएगा।लापरवाह जेई मंसूर अली एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।इसी दौरान संविदा कर्मियों ने लाइन पर लटके तारों को काटकर साफ किया।नगर पालिका कर्मचारी गायों को दफनाने के लिए ले गए।मौके पर अखिलेश मिश्रा विहिप,अभिषेक शाक्य विभाग संयोजक,कृष्णा शुक्ला जिला संयोजक शिवशक्ति अखाड़ा,साहिल मिश्रा शिवशक्ति अखाड़ा नगर संयोजक,आयुष सैनी सहित हिंदूवादी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *