ग्राम समाज की एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, प्रधान की कार पर हमला; गोली लगने सहित पांच घायल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सौरभ दीक्षित |

मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की करीब एक बीघा जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि थाना मोहम्मदाबाद पुलिस की लापरवाही और समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण दो ग्राम प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में एक युवक को गोली लगी, जबकि कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, निसाई गांव के प्रधान पति सतेंद्र अपने बेटे अमन और साथियों राहुल, मनोज तथा अभय के साथ कार से शहर जा रहे थे। आरोप है कि गैसिंगपुर गैस प्लांट के पास मुडगांव के ग्राम प्रधान रामनारायण और उनके समर्थकों ने कार रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और फायरिंग भी की, जिसमें राहुल पुत्र नीरज निवासी रतनपुर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट में अमन, मनोज, सतेंद्र और अभय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल समेत तीन घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सतेंद्र और अभय का उपचार डॉ. के.एम. द्विवेदी के द केयर हॉस्पिटल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से थी। इसके बावजूद समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *