फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर जनपद फर्रुखाबाद में परीक्षार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने के लिए फर्रुखाबाद पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा और उनकी टीम ने एक सराहनीय और मिसाल पेश करने वाली पहल की है। मंच की ओर से परीक्षार्थियों के रहने, भोजन और चाय-नाश्ते की बिल्कुल निशुल्क व्यवस्था की गई है।
प्रमुख धर्मशालाओं और भवनों में रुकने के इंतजाम
बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए शहर की प्रमुख जगहों पर व्यवस्था की गई है, जिनमें शामिल हैं:
- विशंभर दयाल धर्मशाला
- हिंदी भवन
- दुर्गा मंदिर
सिंधी धर्मशाला
झांसी और ललितपुर के छात्रों ने की जमकर तारीफ
जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि पहले ही दिन लगभग 500 से अधिक छात्रों को उनके द्वारा तय किए गए स्थानों पर ठहराया गया है। उन्होंने कहा:
हमारी टीम छात्रों की सभी सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। सबसे ज्यादा छात्र झांसी और ललितपुर की तरफ से आए हैं।
विशंभर दयाल धर्मशाला में रुके परीक्षार्थियों ने (बाइट देते हुए) बताया कि वे यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बेहद खुश और भावुक हैं। छात्रों का कहना था आज तक हमने ऐसी नि:स्वार्थ व्यवस्था कहीं नहीं देखी। यहां आकर हमें बिल्कुल घर जैसा वातावरण और घर जैसा शुद्ध खाना मिल रहा है। इसके लिए हम फर्रुखाबाद विकास मंच का दिल से धन्यवाद करते हैं। अगर ऐसी व्यवस्था हर जिले में होने लगे, तो दूर-दराज से आने वाले छात्रों की राह बहुत आसान हो जाएगी।
9 और 10 जून को भी जारी रहेगी सेवा
भईयन मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि यह सेवा केवल एक दिन की नहीं है। 9 जून और 10 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए भी छात्रों के रहने और खाने की यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। किसी भी छात्र को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
सेवा कार्य में डटी रही पूरी टीम
इस परमार्थ और सेवा कार्य में फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के साथ उनके संस्थान के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- केशव भान साध
- निशित दुबे उर्फ नीशू (पूर्व सभासद)
- महेश अग्निहोत्री बाबू (सभासद)
- राजीव पाल, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा
- सनी बाथम, आलोक दुबे भरे, श्यामेंद्र दुबे नीरज
- दिव्यांश तिवारी, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना
- ओम निवास पाठक, आशू मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी
- प्रिंस शुक्ला, नितिन यादव, राजीव वर्मा और शाहिद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग।
