एटा के अनन्त कुमार शर्मा बने जोनल-5 के अध्यक्ष, अभिषेक कुमार निर्वाचित हुए अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष
एटा । उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उ0प्र0 के तत्वावधान में दिनांक 12 सितम्बर 2026 को लखनऊ में आयोजित 60वें प्रान्तीय अधिवेशन एवं चुनाव में जनपद एटा के कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने शानदार सफलता अर्जित करते हुए संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज की।
अधिवेशन में जनपद एटा से अनन्त कुमार शर्मा ने जोनल-5 (आगरा, अलीगढ़ एवं बरेली मंडल) के अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 मतों से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। इसी क्रम में अभिषेक कुमार को मंडल अध्यक्ष, अलीगढ़ मंडल के पद पर निर्वाचित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 88 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
दोनों कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित होने से जनपद एटा के कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता को कर्मचारियों के हितों एवं संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
अनन्त कुमार शर्मा एवं अभिषेक कुमार के निर्वाचित होने पर जिलाधिकारी एटा तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ एटा के जिलाध्यक्ष, क्लब अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

