अमरोहा पुलिस ने 38 साल बाद फरार आरोपी को पकड़ा: हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट में किया पेश’ 1987 में दर्ज हुआ था केस
जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा
अमरोहा नगर पुलिस ने लगभग 38 साल पुराने एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त चरन सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया है | पुलिस के अनुसार वर्ष 1987 में चरन के खिलाफ थाना अमरोहा नगर में हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था |
इस मामले में न्यायालय ने उसे साढ़े तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी | इसके बाद चरन सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील दायर की और 9 मई 1988 को जमानत पर रिहा हो गया | जमानत मिलने के बाद वह लंबे समय तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और फरार चल रहा था | न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारण्ट भी जारी किए गए थे |
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमरोहा नगर पुलिस ने अपने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया और अभियुक्त की तलाश शुरू की | लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चरन सिंह को ढूंढ निकाला और नियम अनुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है |

