खेत बेचने को लेकर विवाद में अमर सिंह की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

खेत बेचने को लेकर विवाद में अमर सिंह की हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

एटा/जलेसर। थाना जलेसर पुलिस ने मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ग्राम पुन्हैरा के रहने वाले हैं और घटना के बाद से वांछित चल रहे थे।

Ad image

पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को वादिया ने थाना जलेसर में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति अमर सिंह पुत्र वीरी सिंह ने अपना खेत बेच दिया था। जमीन बेचने को लेकर अमर सिंह के परिवार के लोग नाराज थे और बेची गई भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

आरोप है कि 22 जून की सुबह करीब 6:15 बजे पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ पिंकी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से अमर सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमर सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में थाना जलेसर पर मुकदमा अपराध संख्या 260/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेमन्त कुमार उर्फ नेता पुत्र सोरन सिंह तथा गौतम पुत्र भरत, दोनों निवासी ग्राम पुन्हैरा, थाना जलेसर, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, हेड कांस्टेबल अफरोज खान, हेड कांस्टेबल शीशपाल सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *