Amroha News : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:हेड कांस्टेबल को लगी गोली, लूट मामले में थे वांछित; दोनों पर 13 मुकदमे दर्ज

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

Amroha News : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल:हेड कांस्टेबल को लगी गोली, लूट मामले में थे वांछित; दोनों पर 13 मुकदमे दर्ज

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों और हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक और चोरी की ई-रिक्शा बेचकर कमाई गई 10,000 रुपए नकद जब्त की है। दोनों आरोपियों पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत 13-13 मुकदमे दर्ज हैं। मामला मंडी धनौरा थानाक्षेत्र का है।

मंडी धनौरा थानाक्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सरोहा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामगंगा पोषक नहर स्थित गादीखेड़ा पुल की ओर दो संदिग्ध युवक बाइक पर अवैध हथियारों के साथ आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने खुद को घिरा पाकर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मौ० उमर (निवासी खानपुर कमालपुर, बिजनौर) के बाएं पैर में और मौ० वसीम (निवासी ढकिया उर्फ महमुल्लापुर, बिजनौर) के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े।

दोनों ओर से की गई फायरिंग में हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार के बाएं हाथ में भी गोली लगी। घायल आरोपियों और हेड कांस्टेबल अरविंद को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियो से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।

दोनों आरोपी 12 जुलाई की रात को हुई लूट के मामले में वांछित थे। दोनों ने एक बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी ई-रिक्शा चोरी की थी। बरामद 10,000 रुपए इसी ई-रिक्शा को बेचकर कमाए गए थे। जिसकी शिकायत बुजुर्ग ने पुलिस को दी थी।

पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक और चोरी की गई ई-रिक्शा बेचकर कमाए 10,000 रुपए मिले।

अमरोहा और बिजनौर के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 13-13 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से बड़ी संख्या में बरामदगी हुई है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *