सपा महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब: अमरोहा के मंडी धनौरा में प्रदेश अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगुल

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

सपा महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब: अमरोहा के मंडी धनौरा में प्रदेश अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगुल

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा जनपद की विधान सभा मंडी धनौरा के स्थित विजय पैलेस में शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी का महासम्मेलन आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र 39 धनौरा में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने की। विधानसभा अध्यक्ष आमिर रजा जैदी और जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने संयुक्त रूप से इसका संचालन किया।

महासम्मेलन में सपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। पाल ने ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता पर जोर देते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी एमएलसी चुनाव में दानिश अली को विजयी बनाने की अपील भी की।

विशिष्ट अतिथियों में कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी और नौगावां सादात विधायक समरपाल सिंह शामिल थे। इन नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

वहीं कांठ विधायक पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने भी विशेष जोर देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और हक की इस लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक पहुंचाना है। साथ ही, उन्होंने आगामी एम एल सी चुनाव में दानिश अली को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

बताते चलें कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे नेताओं ने भी अपना दमखम दिखाया।

सम्मेलन में कई अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक अशफाक अली खान, हाजी शब्बान, पूर्व मंत्री जगराम सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, भूरे खां, नवाजिश अली, आलोक भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, नरेश कुमार, लता सागर एडवोकेट, राधेलाल रघुवंशी, बछरायूं चेयरमैन राहत चौधरी, विपिन कौशिक, महाराज सिंह, नौशाद मंसूरी, डॉक्टर इस्माइल सैफी, डॉक्टर नवाब सैफी, गौरव धारीवाल, फरमान सिद्दीकी, बछरायूं नगर अध्यक्ष जीशान, जावेद चौधरी, कौसर बछरायूं, कारी इसरार, आलम शेख, अफजाल सैफी सभासद, सोनू प्रजापति, विजयपाल सैनी, साबिर सैफी, महेंद्र यादव, उर्वशी, सचिन कुमार बोबी और मुकेश चौधरी शामिल थे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *