फर्रुखाबद्द न्यूज़:- बिना चादर के बेड, हर तरफ गंदगी: लोहिया अस्पताल में CMS के छापे से मचा हड़कंप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद/

जिले के प्रमुख डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. जगमोहन शर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुए निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही देखकर सीएमएस का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

सबसे पहले सीएमएस ने ओपीडी, पर्चा काउंटर और दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद जब वह इमरजेंसी के पुरुष वार्ड पहुंचे तो कई बेड बिना चादरों के मिले। यह देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत सभी बेडों पर साफ चादरें बिछाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वार्ड में मरीजों के साथ बड़ी संख्या में मौजूद तीमारदारों को देखकर भी सीएमएस ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने स्टाफ नर्स को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार ही वार्ड में रहे, ताकि मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्था में कोई बाधा न आए।

इसके बाद शौचालयों का निरीक्षण किया गया, जहां फैली गंदगी देखकर सीएमएस भड़क उठे। सफाई कर्मचारियों को मौके पर ही फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के आदेश दिए गए। महिला वार्ड में कुछ पुरुषों के बैठे होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और स्टाफ को भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की सख्त चेतावनी दी।

सीएमएस ने अस्पताल के ऊपरी वार्डों का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन सुबह समय से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, वार्डों में अनुशासन बनाए रखा जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सीएमएस ने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *