फर्रुखाबाद न्यूज़:- दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में खुद बाइक चलाकर पुलिस चौकी पहुंचा पीड़ित |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्त कानून-व्यवस्था की मुहिम के बावजूद दबंगों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम रमापुर दबीर का है,शाम करीब 4:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया।

घायल युवक अनमोलरत्न, पुत्र शीलेन्द्र, ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। हमलावर उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अनमोलरत्न ने हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ हालत में उसने स्वयं अपनी मोटरसाइकिल चलाई और सीधे अचरा पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित की हालत देखकर पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

चौकी प्रभारी शेखर सैनी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब खुलेआम इस तरह के हमले हो रहे हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और कानून का भय अपराधियों में बना रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *