दिनदहाड़े लाखों की चोरी:साकेत कॉलोनी में मकान से नकदी-जेवर लेकर फरार, 3 चोर CCTV में कैद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

दिनदहाड़े लाखों की चोरी:साकेत कॉलोनी में मकान से नकदी-जेवर लेकर फरार, 3 चोर CCTV में कैद

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा के मंडी धनौरा तहसील के गजरौला थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह हुई, जब परिवार बच्चे की दवाई लेने बाहर गया

साकेत कॉलोनी निवासी अमरपाल सिंह चौहान फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी पत्नी रश्मि अपनी 8 साल की बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर के पास दवा लेने गई थीं। घर पर ताला लगा देख चोरों ने मौका पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए।

चोरों ने घर में रखी नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों अज्ञात चोर पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

कुछ देर बाद जब रश्मि अपनी बेटी के साथ घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *