फर्रुखाबाद |
बीती रात जनपद एटा मार्ग पर हुई भीषण दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए,मरने वालो में 3 लोग फर्रुखाबाद के है। थाना नबावगंज के ग्राम दौलतपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कश्यप पत्नी पूनम, पुत्र हर्ष पुत्री प्रज्ञा व भाई अवधेश के साथ दिल्ली जा रहा था। ग्राम उमरपुर निवासी 36 वर्षीय शैलेश एवं मेरापुर के ग्राम बबुरी निवासी सुखराम आदि कई लोग बीती रात रोडवेज बस से दिल्ली जा रहे थे।जब बस एटा थाना बागबाला के ग्राम किलरमऊ के पास से गुजर रही थी उसी समय बस खराब हो गई।बस की मरम्मत की जा रही थी गर्मी के कारण कुछ यात्री बस के पीछे खड़े थे।
उसी दौरान पीछे से तेज़ी से आए कैंटर चालक ने रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना के दौरान रोडवेज बस केंटर के साथ 200 मीटर तक घसीटतीं चली गई। हादसे में राजेश कश्यप, शैलेश, सुखराम सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि राजेश दिल्ली के गोविंद नगर में सब्जी बेचता था।जबकि सुखराम गाजियाबाद में सब्जी की रेडी लगाता था शैलेश दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दुर्घटना के दौरान राजेश के भाई अवधेश ने कूद कर जान बचाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। राजेश की मौत पर उसकी पत्नी पूनम मां राम बेटी शैलेश की मौत पर उसकी मां कमला आदि परिजन बुरी तरह बिलखते रहे हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जनपद एटा के लिए रवाना हो गए।
